फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता बनने में महिलाएं पुरुषों से आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता बनने में महिलाएं पुरुषों से आगे
विज्ञापन

नींदडू़। मतदाता बनने में न्याय पंचायत नींदडू़ में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन 175 नए मतदाताओं में महिलाओं की संख्या 91 रही। संपूर्ण पुनरीक्षण में 463 लोगों में 264 महिलाओं ने मतदाता बनने हेतु आवेदन किया, जबकि पुरुषों की संख्या 199 रही।
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत नींदडू़ में सर्वाधिक 245 लोगों ने प्रपत्र संख्या-06 भर कर मतदाता बनने हेतु फार्म भरे। मोहम्मद अलीपुर भिक्कन में 78, बाजीदपुर में 52, सलावा में 29, सरकथल माधो व मौज्जमपुर सूरज में 19-19, महाबतपुर बीरू में 11 तथा खुजिस्ता नगर में सबसे कम मात्र 10 लोगों ने मतदाता बनने के लिए फार्म भरे। इनमें 18-19 आयु वर्ग के 188 युवक तथा 20 वर्ष से ऊपर के 275 व्यक्ति शामिल हैं। सुपरवाइजर सिराजुद्दीन ने बताया कि एक नवंबर से छह नवंबर तक 47, सात नवंबर (रविवार) को 38, 13 नवंबर (शनिवार) को 92, 21 नवंबर (रविवार) को 111 तथा 27 नवंबर (शनिवार) को 175 लोगों ने मतदाता बनने के लिए प्रारूप संख्या-06 भरे। प्रारूप संख्या-07 के अंतर्गत 132 मृतकों के नाम मतदाता सूची से पृथक किए गए। 57 शिफ्टेड एवं 31 डुप्लीकेट मतदाताओं को सूची से अलग करने की कार्रवाई की गई। शुद्धिकरण के लिए प्रारूप संख्या-08 के 34 फार्म भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें