नगीना (बिजनौर)। घेर में रखी पानी से भरी बाल्टी में गिरने से एक मजदूर की डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के ग्राम तुखमापुर निवासी भीम सिंह मजदूरी का कार्य करता है। रविवार दोपहर भीम सिंह व उसकी पत्नी किसी काम से खेत पर चले गए तथा पीछे उसकी डेढ़ वर्षीय पुत्री नव्या अपने दो छोटे भाइयों के साथ घर के घेर में चली गई। घेर में खेलते समय वहां रखी पानी से भरी बाल्टी में नव्या गिर गई। खेत से लौटने पर जब भीम सिंह व उसकी पत्नी ने नव्या को पानी की बाल्टी में अचेत अवस्था में देखा। वे तत्काल नव्या को नगीना के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जुलाई में भी नगीना में हुआ था ऐसा ही हादसा
इसी वर्ष 12 जुलाई को नगर के मोहल्ला पंजाबियान में भी एक व्यापारी के डेढ़ वर्षीय मासूम पुत्र की पानी से भरे प्लास्टिक के टब में गिरने से मौत हो गई थी