फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य करेंगे पूरा

विज्ञापन
बिजनौर में काकरान वाटिका में किसान कल्याण मेला व कृषक जागरूकता गोष्ठी में महिला को चेक देते परिव? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य करेंगे पूरा
विज्ञापन

बिजनौर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर काकरान वाटिका में गरीब कल्याण दिवस व किसान कल्याण दिवस के अवसर पर किसान मेला एवं कृषक जागरूकता गोष्ठी आयोजित हुई। किसानों को विभागों की योजना का लाभ दिया गया।
मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ केपी सिंह, उपकृषि निदेशक गिरीश चंद्र, जिला कृषि अधिकारी डा.अवधेश मिश्रा ने किसान मेले में लगे स्टॉल का निरीक्षण किया। मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय वास्तव देश के शंकराचार्य थे। उन्होंने सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अंत्योदय का विचार रखते हुए कहा था कि जब तक पंक्ति के अंतिम किनारे पर खड़ा हुआ असहाय व्यक्ति शासकीय योजनाओं से लाभान्वित नहीं होगा, तब तक सुशासन की परिकल्पना व्यवहारिक रूप धारण नहीं कर सकती। आज पूरे विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की कल्पना को देश में साकार रूप प्रदान किया जा चुका है। देश के लाखों निर्धन-असहाय लोग आयुष्मान, मुफ्त राशन, उज्ज्वला योजना, मुफ्त गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि सहित अनेक कार्यक्रम एवं योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुना करने का सार्थक प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री अशोक कटारिया व डीएम उमेश मिश्रा ने फार्म मशीनरी बैंक संचालक ढेला अहीर निवासी नूतन त्यागी व किशनपुर निवासी अमित कुमार को ट्रैक्टर की चाबी, मछली पालन के लिए दस किसानों को अनुदान व सरसों के मिनी किट वितरित कीं। कृषि वैज्ञानिकों ने फसलों को रोगों से बचाने के उपाय बताए। ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल में हुए कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व दिव्यांगों को साइकिल वितरित की गई। इस दौरान हरज्ञान सिंह, अरविंद कुमार, सचिन पवार, रजत चौधरी, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें