फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में भरा पानी, शिक्षक परेशान

विज्ञापन
जलीलपुर ब्लॉक के गांव शाहपुर भसोड़ी में भरा बारिश का पानी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
विद्यालय में भरा पानी, शिक्षक परेशान
विज्ञापन

बिजनौर। विकास क्षेत्र जलीलपुर का कंपोजिट विद्यालय शाहपुर भसोडी में पानी की निकासी नहीं होने से कक्षा में भी बारिश का पानी घुस गया। इसे लेकर विद्यालय के शिक्षक परेशान हैं। विद्यालय प्रबंध समिति ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र देकर पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ब्लॉक जलीलपुर के कंपोजिट विद्यालय शाहपुर भसोडी में करीब 370 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इस विद्यालय में पानी की निकासी ठीक नहीं है। बरसात के दिनों में बारिश होने पर गंदा पानी कक्षा कक्षों में घुस जाता है। शिक्षकों ने कई बार बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र देकर पानी की निकासी ठीक कराने की गुहार लगाई थी। अब विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह, स्कूल के प्रधानाध्यापक गौरव कुमार ग्राम प्रधान राजेश्वरी देवी ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र देकर विद्यालय के पानी की निकासी ठीक कराने की गुहार लगाई है। सीडीओ को दिए पत्र में कहा गया है कि पहले बरसात का पानी खेतों में चला जाता था। परंतु अब खेतों की ओर ग्रामीणों के आवास बन जाने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिस कारण विद्यालय प्रांगण में ही के साथ कक्षा कक्षों में भी बरसात का पानी घुस जाता है। पत्र में पानी की निकासी ठीक कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें