फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे ग्रामीण

विज्ञापन
मंडावली क्षेत्र के सिकरौडा-लाहककला मार्ग पर नदी से गुजरते राहगीर। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे ग्रामीण
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। सिकरौड़ा-लाहककला संपर्क मार्ग पर ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने मार्ग पर पड़ने वाली लकड़हान नदी पर अस्थायी पुल बनवाने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख को ज्ञापन भी दिया है।
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र में सिकरौड़ा-लाहककला संपर्क मार्ग कई गांवों को जोड़ता है। गांव सिकरौड़ा, लालपुर कल्याणपुर, राजपुर नवादा के ग्रामीणों को मार्ग के बीच बहने वाली लकड़हानदी से गुजरना पड़ता है। बरसात में नदी का जल स्तर बढ़ने पर कई गांवों का संपर्क टूट जाता है। जलस्तर गिरने पर पैदल व दोपहिया वाहन चालकों को नदी से होकर गुजरना पड़ा है। सिकरौड़ा के प्रधान दिनेश कुमार, लाहककला के प्रधान राकेश कुमार, विजेंद्र सिंह, चमन तोमर, राहुल चौधरी, छोटे सिंह, कुलदीप, नरेश आदि ने कहा कि सिकरौड़ा-लाहककला मार्ग से दिनभर सैकड़ों बाइक सवारों की आवाजाही होती है, कई बार बाइक चालक नदी में भी गिर जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नदी के रास्ते से सिकरौड़ा से लाहककला की दूरी मात्र डेढ़ किलोमीटर है, जबकि पुल नहीं होने से ग्रामीणों को मंडावली से होते हुए लाहककला जाने में 12 किलोमीटर का चक्कर पड़ता है। ग्रामीणों ने लकड़हान नदी पर ह्यूम पाइप डालवाकर अस्थायी पुल बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख को ज्ञापन भी दिया है। ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों को अस्थायी पुल बनवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें