फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अब बिजनौर में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, शहर में मचा हड़कंप, हिरासत में आरोपी

Tue, 05 Jul 2022 10:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

अब बिजनौर में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो से पूरे शहर में हड़कंप मचा है। पुलिस ने होटल से आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के बाद बिजनौर जिले में भी थूककर रोटी बनाने का मामला सामने आया है। थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह मामला नजीबाबाद क्षेत्र के जाकिर सदाबहार होटल का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक अरबाज को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। होटल स्वामी मो. जाकिर ने रोटी बनाने वाले कारीगर द्वारा रोटी पर थूकने से इंकार किया है। होटल स्वामी मो. जाकिर का कहना है कि कारीगर का रोटी बनाने का स्टाइल ऐसा है, जिससे थूकने का आभास हो रहा है। होटल स्वामी ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व एक युवक से खाने के पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ था। उसने कारीगर का जान बूझकर पीछे से वीडियो बनाने की बात कही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: आलीशान कोठियों पर चला योगी का बुलडोजर, हाजी इकबाल और महमूद अली पर हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप
विज्ञापन


वहीं कुछ समय पहले मेरठ में भी थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल हुआ था। मेरठ पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें