पत्नी को घर से साथ लाया था नफीस
सुखबीर सिंह की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि आरोपी नफीस पूर्व में भी उसकी पत्नी को दो बार जान से मारने की धमकी दे चुका था। 17 सितंबर की रात करीब 9 बजे नफीस उसकी पत्नी को योजनाबद्ध तरीके से अपने साथ ले गया। इसके बाद रात में ही उसकी पत्नी की ट्रक से कुचल कर उसकी हत्या कर दी।
पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंपकर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इस संबंध में कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की गई है।
दुर्घटना का रूप देने के लिए ट्रक से कुचला शव
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में प्रेमिका की हत्या करना कबूल किया है। आरोपी ने हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए ट्रक चढ़ाकर शव को क्षत-विक्षत कर दिया। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर पूरी घटना का खुलासा करते हुए गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया।