फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों का तीसरे दिन भी कालेज में हंगामा

विज्ञापन
धामपुर के आरएसएम डिग्री कालेज में प्राचार्य रंजन अग्रवाल का उनके कक्ष में घेराव कर प्रदर्शन करत? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
छात्रों का तीसरे दिन भी कालेज में हंगामा
विज्ञापन

धामपुर। आरएसएम डिग्री कॉलेज में छात्रों ने सोमवार को फिर तीसरे दिन प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। प्राचार्य का उनके कक्ष में घेराव किया। शांति व्यवस्था के लिए प्राचार्य को पुलिस को बुलाना पड़ा। छात्रों के दबाव के चलते सोमवार को कृषि संकाय की तीसरे सेमेस्टर के करीब 80 छात्रों की परीक्षा करा दी गई। पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा कराने में अभी अड़ंगा लगा है। छात्रों का कहना है कि जब तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा हो गई है तो अब पांचवें सेमेस्टर की भी कराई जाए।
विज्ञापन

छात्र शशिकांत बालियान का कहना है कि अभाविप छात्रों के साथ धोखा नहीं होने देगी। व्यावसायिकता के दौर में छात्रों का भविष्य चौपट होता जा रहा है। शिक्षकों और प्राचार्य की तानाशाही के चलते छात्रों का नुकसान हो रहा है। इस कालेज का मैनेजमेंट भी किसी काम का नहीं है। कई ऐसे शिक्षक है जिनका काम सरकार से वेतन पाने के बाद केवल राजनैतिक दलों का प्रचार प्रसार करना ही रह गया है। छात्रों का कहना है कि सोमवार को तीसरे सेमेस्टर के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा तो हो गई। लेकिन पांचवें सेमेस्टर की नहीं हुई। जिस पर कालेज के प्राचार्य डा. रंजन अग्रवाल ने कहा कि पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा कराने का प्रयास किया जा रहा है। छात्र कालेज से संपर्क बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें