फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर में बहन के प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, घर पर देखकर भड़क गया भाई; थाने जाकर खुद ही कर दिया सरेंडर

Wed, 29 Jul 2026 09:55 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: गांव चकमहदूद सानी निवासी नफीस (32) का गांव अलादीनपुर निवासी युवती से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे। नफीस प्रेमिका से मिलने उसके घर आ गया था। यहीं पर युवती के भाई उवैस ने उसे पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
नफीस की फाइल फोटो और थाने के बाहर परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहन के प्रेमी को घर पर देखकर गुस्साए भाई ने मंगलवार सुबह उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी शव को कार में रखकर मुरादाबाद जिले के कांठ क्षेत्र में फेंक आया। युवक के लापता होने पर परिजनों ने बुधवार को अपराह्न ढाई बजे गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन कुछ ही घंटे बाद आरोपी स्वयं थाने पहुंच गया और हत्या की पूरी घटना पुलिस को बता दी।
विज्ञापन

 

बिजनौर स्थित स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव चकमहदूद सानी निवासी नफीस (32) पुत्र शरीफ का गांव अलादीनपुर निवासी एक युवती से करीब 10 वर्षों से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि इस रिश्ते की जानकारी युवती के भाई उवैस को भी थी। वह विरोध करता था। इसी बात को लेकर करीब 12 दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे नफीस युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था। 
 

इसी दौरान युवती के भाई उवैस ने उसे देख लिया। आरोप है कि गुस्से में उसने नफीस की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को कार में रखा और मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर के मजरा फजलाबाद में ले जाकर फेंक दिया। इसके बाद वह वापस घर आ गया। 
 

उधर, नफीस के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर उसकी मां तस्वीरन ने स्योहारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी ही थी कि गुमशुदगी दर्ज होने के करीब चार घंटे बाद आरोपी उवैस खुद थाने पहुंच गया और हत्या करने की बात स्वीकार करते हुए पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। 
आरोपी की निशानदेही पर स्योहारा और कांठ पुलिस की संयुक्त टीम ने कांठ थाना क्षेत्र के फजलाबाद से नफीस का शव बरामद कर लिया। कांठ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है। शव मुरादाबाद जिले में मिलने के कारण पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कांठ पुलिस द्वारा की जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर

ये भी देखें...
UP: मेरठ मे बड़ी वारदात, युवती को गोलियां मारकर युवक ने की खुदकुशी, 20 दिन पहले जेल से छूटा था हिस्ट्रीशीटर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें