बिजनौर के कालागढ़ में आज दोपहर 12 फीट लंबा किंग कोबरा केंद्रीय काॅलोनी के अशोक कुमार के आवास में जा घुसा। इससे परिवार के सदस्य घबरा गए। वन विभाग के त्वरित अनुक्रिया दल के प्रभारी सलमान अंसारी और एसओजी के सदस्य सुजीत ने सर्प को बड़ी कठिनाई से नियंत्रण में किया और सूखासोत में छोड़ दिया।
विज्ञापन
सलमान अंसारी ने बताया कि यह सर्प काफी बड़ा था और क्रोध में था। इसकी सुरक्षा के साथ साथ जनता को भी सुरक्षा देना काफी बड़ी चुनौती थी। जनता ने इस विशाल सर्प को देखकर उसकी खूब वीडियो बनाई। फोटो खींचकर वायरल की।
उधर, कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक दिगन्थ नायक का कहना है कि किंग कोबरा संरक्षित जीव है। इसको नुकसान पहुंचाने पर बाघ के समान ही वन्यजीव अधिनियम के धाराएं भी लगती हैं। यह मामला गैरजमानती है। इसमें सीधे जेल भेजा जाता है।