फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रांसफार्मर में तकनीकी कमी, छह घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। बारिश होने के अगले दिन बृहस्पतिवार को जनपद में दिनभर उमस भरी गर्मी रही। ऐसे में बिजली कटौती ने लोगों का सुकून छीन लिया। बुखारा बिजलीघर के एक ट्रांसफार्मर में तकनीकी कमी आ गई। इस कारण करीब तीन बजे से जिला मुख्यालय के बुखारा बिजलीघर के आधे क्षेत्र या तीन फीडर के उपभोक्ताओं को पांच से छह घंटे बिजली कटौती का झेलनी पड़ी।
उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों को और परेशान कर दिया। छह घंटे की कटौती से इन्वर्टर बैटरी ठप होने लगे। उपभोक्ता आरती उर्फ गुड़िया, आशा, रूचि, पिंकी, निशा, गीता का कहना है कि शाम के समय मौसम में उमस हो गई और बिजली नहीं आने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की जानकारी लेने के लिए उपभोक्ता बिजलीघर व अफसरों को फोन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिजनौर डिवीजन के अधिशासी अभियंता एके कैम ने बताया कि बुखारा बिजलीघर के एक बड़े ट्रांसफार्मर में तकनीकी कमी आ गई। तकनीकी को सही किया जा रहा है। फिलहाल बिजली आपूर्ति बाधित क्षेत्र को दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़कर सप्लाई की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें