फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटा गमों का पहाड़: हादसे में दो दोस्तों की मौत, एक की तीन माह पहले हुई थी शादी, दूसरे का नौकरी के लिए होना था इंटरव्यू

Fri, 26 Nov 2021 12:15 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनौर में एक दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। इनमें से एक की तीन माह पहले ही शादी हुई थी। वहीं दूसरे युवक को नौकरी के लिए आगरा में इंटरव्यू होने वाला था। दोनों परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
बिजनौर में हादसे में दो दोस्तों की मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ में नेशनल हाईवे पर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बीटेक के छात्र और उसके साथी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत होने से परिवार वालों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव अपने साथ ले गए। 

विज्ञापन


बुधवार को रेहड़ थाने के गांव पुक्खेवाला निवासी चांद (25) पुत्र साबिर अपने साथी सैफुल (24) पुत्र मो. सरफराज के संग बाइक से अफजलगढ़ गया था। गुरुवार देर रात अफजलगढ़ से गांव वापस लौटते समय गांव जिकरीवाला के पास पहुंचे तो उनकी बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी पर रखवा दिया और मृतकों के परिजनों को सूचना दी। 

यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों आपस में दोस्त थे। सैफुल अविवाहित था जबकि चांद बाबू की तीन माह पूर्व शादी हुई थी। सैफुल अलीगढ़ से बीटेक कर रहा था। एक दिसंबर को उसका नौकरी के लिए आगरा में इंटरव्यू होना था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक के परिजन कोई कार्रवाई नही चाह रहे थे। बिना पोस्टमार्टम कराए ही दोनों के शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें