फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: माता-पिता को कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से पीटा, चीख-पुकार सुन पहुंचे पड़ोसी, आरोपी बेटा गिरफ्तार

Mon, 14 Feb 2022 08:47 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

बिजनौर जिले में एक युवक ने अपने माता-पिता को कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से पीटा। वहीं चीख-पुकार सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के बढ़ापुर में शराब के नशे में बेटे ने मां-बाप को कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से पीट-पीट कर घायल कर दिया। वहीं मां की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि आरोपी का पिता अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। वहीं पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


गांव रामनगर गोसाई निवासी मेहर सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई बचन सिंह शराब पीने का आदी है। बचन सिंह आए दिन परिवार वालों के साथ मारपीट करता रहता था। आरोप है कि रविवार शाम बचन सिंह शराब के नशे में घर पहुंचा। घर पहुंचने पर आरोपी ने मां-बाप के साथ गाली-गलौज कर धक्का-मुक्की शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने अपनी मां मनोदेवी (60) और पिता ध्यान सिंह को एक कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी ने अपने माता-पिता की लाठी-डंडों से पिटाई की। वहीं चीख-पुकार सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे। 

यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : सहारनपुर में भिड़े सपा-भाजपा के समर्थक, पुलिस ने लाठियां फटकार कर दौड़ाया, एक घायल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


पड़ोसियों ने घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन ध्यान सिंह किसी तरह दरवाजा खोलकर लहूलुहान हालत में बाहर निकले। उनकी हालत देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल मनोदेवी और ध्यान सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मनोदेवी की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : गजब का उत्साह, कहीं गोद में जाकर तो कहीं 100 साल की महिला ने डाला वोट, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


बढ़ापुर थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी तहरीर नहीं मिली है। डाक्टरों ने ध्यान सिंह की हालत गंभीर बताई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें