फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: डीएमटी ट्रेन का एक चक्का पटरी से उतरा, स्टेशन पर मचा हड़कंप

Wed, 29 Sep 2021 06:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में डीएमटी ट्रेन का एक चक्का पटरी से उतर गया। इससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया।बताया गया कि स्नेह रोड पर पटरियां ठीक करने के बाद डीएमटी ट्रेन यार्ड लाइन में खड़ी हो रही थी।, इसी दौरान चक्का पटरी से उतर गया।
विज्ञापन
बिजनौर रेलवे स्टेशन पर पर हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के नजीबाबाद में रेलवे स्टेशन परिसर में रेल पटरियों से भरी डीएमटी ट्रेन का अचानक चक्का रेल पटरी से उतर गया। सूचना मिलते ही रेल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


कोटद्वार ब्रांच लाइन पर स्नेह रोड स्टेशन क्षेत्र में रेल ट्रैक पर काम करने के बाद लौटी पटरियों से भरी डीएमटी ट्रेन का एक जोड़ी चक्का अचानक यार्ड लाइन में पटरी से उतर गया। मुरादाबाद का शंटर नीरज रवि जिस समय डीएमटी ट्रेन को रेलवे यार्ड क्षेत्र में ट्रेन को रोक रहा था तभी अचानक ट्रेन के पहिए उतर गए।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: सहारनपुर में दंपती समेत तीन की मौत, कार के उड़े परखच्चे
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एडीईएन दिनेश कुमार, एसएस जयपाल सिंह, पीडब्ल्यू आई धर्मेश चौहान, आईओडब्ल्यू एसएस रावत, टीआई आरके मीणा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। डीएमटी ट्रेन का चक्का पटरी पर रखने के लिए हरिद्वार से एचआरई बुलाई गई है। यार्ड लाइन में लॉबी के सामने ट्रेन का चक्का उतरने से ट्रेनों के आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण मामला: धर्म वापसी, पर परिवार ने ठुकराया, सौरभ गुप्ता ने पत्नी शादमा और बच्चों को छोड़ा, अब खुलेंगे मौलाना के बड़े राज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें