वहीं, नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव लुतफीपुर निवासी दीपक की पत्नी मनीषा का नहटौर के एक निजी चिकित्सालय में प्रसव हुआ था। बच्चा पैदा होने के बाद चिकित्सकों ने बच्चे को गंभीर बीमारी होने के कारण घर ले जाने के लिए कह दिया। दीपक के पिता धर्मेंद्र त्यागी अपनी बहन नहटौर क्षेत्र के गांव हमीदपुर निवासी अनीता के साथ बाइक से बच्चे को घर ले जा रहे थे। इसी दौरान नहटौर-नूरपुर मार्ग पर चक मोड़ के पास पीछे से बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। हादसे में अनीता व नवजात बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल धर्मेंद्र को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
वहीं थाना हल्दौर स्थित बिजनौर-नूरपुर रोड पर ग्राम बिसांठ व नवादा के बीच बुधवार देर रात बिजनौर की तरफ से जा रहे एक अज्ञात ट्रक व स्विफ्ट कार के बीच ओवरटेक करते समय टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार सतीश (32 वर्ष) पुत्र पंतराम सिंह निवासी कस्बा थाना हल्दौर, जनपद बिजनौर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विशाल कुमार पुत्र चन्दकरन सिंह निवासी कस्बा थाना हल्दौर, जनपद बिजनौर को हल्की चोट आई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक सतीश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: बिटिया के कत्ल का खुला राज: दुष्कर्म में विफल होने पर नशेड़ी युवक ने दिया था वारदात को अंजाम, शरीर पर मिले थे नाखून के निशान
उधर, मंडावली थाना क्षेत्र में हाईवे-74 पर ग्राम मोहनपुर के सामने रेत से भरा डंपर सड़क किनारे खड़ा था इसी दौरान सामने से आ रहे कंटेनर ने डंपर में टक्कर मार दी, जिससे डंपर चालक हसीन अहमद निवासी जाब्ता गंज नजीबाबाद घायल हो गया। वहीं हादसे से रोड पर दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया।