फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर : पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, अधिकारियों में मचा हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला

Sat, 05 Mar 2022 03:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनौर में एक युवक की पुलिस कस्टडी में मौत होने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया गया कि मोहल्ला रईसान हल्दौर निवासी सुनील (32) दंत चिकित्सक था। पीआरवी ने ग्राम प्रधान प्रदीप की सूचना पर गांव अकबरपुर चौगांवा से संदिग्ध अवस्था में सुनील को पकड़कर नजीबाबाद पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने देर रात तबीयत बिगड़ने पर सुनील को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सीओ नगीना ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी की। हलदौर से पहुंचे परिजनों ने पीआरवी 112 और थाना पुलिस की पिटाई से सुनील की मौत होने का आरोप लगाया है। वहीं परिजनों ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक सीन: ...जब तेंदुए को घर में देख सहम गए लोग, दहशत में गुजरे 10 घंटे, देखिए मौके की तस्वीरें
 
सीओ नगीना के निर्देश पर थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

यह भी पढ़ें: खौफ के वो 10 घंटे: इधर से उधर दौड़ता रहा तेंदुआ, दहशत में हर तरफ मचती रही भगदड़, तस्वीरें देख सहम जाएंगे आप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें