बिजनौर जनपद के नगीना में शनिवार सुबह कार व ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार नौ छात्राएं व चालक गंभीर रूप से घायल गया। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गंभीर हालत में बिजनौर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।