फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: छह घंटे तक खंभे पर ही लटका रहा शव, करंट लगने से हुई लाइनमैन की मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

Wed, 20 Apr 2022 09:45 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद छह घंटे तक उसका शव खंभे पर ही लटका रहा। वहीं गुस्साए परिजनों ने हंगामा करते हुए रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन
बिजनौर में गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर रोड जाम किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के बढ़ापुर में बिजली की लाइन का फाल्ट ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। उसका शव करीब छह घंटे तक खंभे पर ही लटका रहा। घटना से गुस्साए परिजनों और गांव वालों ने बढ़ापुर-नगीना रोड पर जाम लगा दिया। एसडीएम और सीओ ने विद्युत निगम अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई का आश्वासन देकर रात में जाम खुलवाया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव काशीवाला निवासी गुरजीत सिंह उर्फ पम्मा (32) पुत्र गुरदयाल सिंह बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन था। वह बुधवार शाम करीब चार बजे तारापुर बिजली फीडर में आई तकनीकी खराबी के चलते अपने अन्य साथियों के साथ बढ़ापुर-सरदारपुर छायली मार्ग के निकट पंडित ज्वाला प्रसाद के खेत में लगे बिजली के खंभे पर लाइन ठीक करने के लिए चढ़ा। गुरजीत सिंह लाइन ठीक कर रहा था कि अचानक उच्च क्षमता की लाइन में करंट दौड़ गया। हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों व क्षेत्रवासियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। घटना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के छह घंटे बाद भी शव को बिजली के खंभे से उतारा नहीं गया। परिजन ग्रामीणों के साथ गांव तैयबपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और वहां बढ़ापुर-नगीना मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: साध्वी प्राची बोलीं-चारधाम यात्रा में मुस्लिमों पर लगे रोक,'ये 20 से 50 फीसदी हो गए तो शोभायात्रा निकालना मुश्किल होगा'

विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व सीओ नगीना सुमित शुक्ला घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़े रहे। रात में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के आश्वासन पर भीड़ शांत हुई। करीब दस बजे लाइनमैन के शव को खंभे से उतारा गया। परिजनों के मुताबिक गुरजीत सिंह की जून माह में शादी होनी थी। 

यह भी पढ़ें: ट्रक चालक से 300 करोड़ तक का सफर: बिजनेसमैन नहीं गो-तस्कर था अकबर बंजारा, समुद्र के रास्ते होती थी तस्करी, खौफनाक है पूरी कहानी

दो दिन पहले भी बाल-बाल बचा एक लाइनमैन
विद्युत विभाग की उदासीनता एवं घोर लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दो दिन पूर्व भी इसी फीडर पर आई तकनीकी खराबी के चलते कस्बे के मोहल्ला भजड़ावाला निवासी संविदाकर्मी मोहम्मद इकबाल बस स्टैंड पर विद्युत पोल पर चढ़कर लाइन को ठीक कर रहा था। अचानक लाइन में करंट दौड़ गया, जिससे तेज झटका लगा और इकबाल विद्युत पोल से नीचे जमीन पर आ गिरा। गनीमत रही कि उसे मामूली चोट ही आई। इस घटना की सूचना भी उच्च अधिकारियों को दे दी गई थी। उसके बावजूद भी मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया। इसी तरह की लापरवाही में गुरजीत की जान चली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें