मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इनमें स्वीप भी प्रमुख है। इस कार्यक्रम के तहत बिजनौर के किसान इंटर कॉलेज में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई और मानव श्रृंखला बनाई गई।
लोकतंत्र में मतदाता को जागरूक करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे है। उनमे एक कार्यक्रम है स्वीप। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किसान इंटर कॉलेज मंडावली की प्रधानाचार्या डॉ. सुनीति त्यागी ने बताया कि कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान को प्रेरित करने के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज छात्र- छात्राओं ने खड़े होकर "मतदान" लिखकर मानव श्रृंखला बनाई।
इसके पहले सेल्फी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें छात्र- छात्राओं द्वारा "मतदान मेरा कर्तव्य, मेरा अधिकार" विषय पर पोस्टर बनाए गए। इसके बाद पोस्टरों के साथ सेल्फी ली गई।
मतदाता जागरुकता अभियान के तहत रैली का भी आयोजन किया गया। मानव श्रृंखला व रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने "सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो" आदि नारे लगाए। साथ ही उनके हाथों में जागरुकता के संदेश लिखी तख्तियां थीं। इस मौके पर व्यायाम शिक्षक इंद्रमणि, सहायक अध्यापक सर्वेश कुमार,पूनम चौधरी, ओमकार सिंह, सिरिल रमन, उदयवीर सिंह, सत्यपाल सिंह और पुष्पेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा।