फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-रालोद गठबंधन में बढ़ रहा संकट: बिजनौर में एक ही सीट पर उतरे दोनों दलों के प्रत्याशी, चुनाव लड़ने का दावा

Fri, 21 Jan 2022 06:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

सपा-रालोद गठबंधन के सामने संकट बढ़ता ही जा रहा है। बिजनौर में एक सीट पर दोनों दलों के प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने का दावा किया है। दोनों ने शुक्रवार को नामांकन के लिए पर्चा भी खरीद लिया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में एक सीट पर सपा और रालोद के प्रत्याशी ही आमने-सामने आ गए हैं। दोनों प्रत्याशियों ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर अपने-अपने सिंबल दिखाए और चुनाव लड़ने का दावा किया। बताया गया कि दोनों ने नामांकन के लिए पर्चा भी खरीद लिया है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि यूपी में भाजपा को हराने के लिए सपा-रालोद का गठबंधन हुआ है लेकिन, बिजनौर में सपा और रालोद के प्रत्याशी ही आमने-सामने आ गए हैं। वहीं दोनों दलों ने लगभग पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशियों का टिकट भी फाइनल कर दिया है। 

बिजनौर में उलझा सिंबल का खेल
बिजनौर सीट को लेकर रालोद से डॉ. नीरज चौधरी के टिकट की अधिकारिक घोषणा गुरुवार शाम तक हो गई थी। उधर, सपा से डॉ. रमेश तोमर ने भी इसी सीट से टिकट मिलने का दावा किया था। हालांकि सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन का कहना था कि मुझे बिजनौर को लेकर अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं है। अन्य पांच सीटों का मुझे पता है। उधर, रालोद जिलाध्यक्ष अली अदनान ने बताया कि अधिकारिक घोषणा हो चुकी है, डॉ. नीरज चौधरी को रालोद ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Election: जेल गए नाहिद हसन की बहन ने सपा से किया नामांकन, बोलीं- जरूरत पड़ी तो वह चुनाव में उतरेंगी
विज्ञापन


इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने गुरुवार शाम को नजीबाबाद, बढ़ापुर, नगीना, धामपुर और नूरपुर पर प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। इसकी पुष्टी जिलाध्यक्ष ने की थी।

यह भी पढ़ें: चुनावी शंखनाद: कल आएंगे अमित शाह, कैराना के पलायन पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, प्रत्याशियों को देंगे जीत का मंत्र

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें