ये हैं राज्य मेरिट सूची में जगह बनाने वाली छात्राएं
इंटर की राज्य मेरिट सूची में लाला रिखीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मौहंडिया की छात्रा इशिका राजपूत ने 482/500 अंक अर्थात 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करके छठा स्थान प्राप्त किया है। सेंट मेरी स्कूल मंडावली की छात्रा महक नूर ने 480/500 अंक अर्थात 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके आठवां स्थान और इसी विद्यालय की सानिया ने 478/500 अंक अर्थात 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करके 10वां स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल की राज्य मेरिट सूची में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अफजलगढ़ की छात्रा शीतल कुमारी ने 580/600 अर्थात 96.67 प्रतिशत अंक प्राप्त करके नौवां स्थान प्राप्त किया है।
33 साल पहले भी शीतल ने ही बनाया था रिकॉर्ड
चारों छात्राओं ने राज्य मेरिट सूची में स्थान बनाकर 33 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह संयोग है कि 33 साल पहले राज्य मेरिट सूची में आने वाली भी छात्रा ही थी। सीडी इंटर कॉलेज हल्दौर की छात्रा शीतल कुमारी पुत्री सुधीश कुमार रस्तोगी ने वर्ष 1990 में हाईस्कूल की राज्य मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। शीतल विदेश में विज्ञान शोध में कार्यरत हैं। इतना ही नहीं 2023 की हाईस्कूल की राज्य मेरिट सूची में स्थान बनाने वाली छात्रा भी शीतल कुमारी है।
यह भी पढ़ें: UP Board Result: जरा हटके हैं संघर्ष की ये कहानियां, ड्राइवर-मजदूर के बच्चों ने रचा ऐसा इतिहास, हर कोई हैरान
यूपी बोर्ड : इंटरमीडिएट प्रदेश सूची में बिजनौर की तीन छात्राएं
छठां रैंक - इशिका राजपूत 96.4 प्रतिशत लाला रिखी राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मौहंडिया
आठवां रैंक - महक नूर 96 प्रतिशत, सेंटमेरी स्कूल मंडावली
दसवां रैंक -सानिया 95.60 प्रतिशत, सेंटमेरी स्कूल मंडावली
यूपी बोर्ड : हाईस्कूल प्रदेश सूची में बिजनौर की एक छात्रा
नौवीं रैंक : शीतल कुमारी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अफजलगढ़, 96.67 प्रतिशत