फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पुरानी रंजिश को लेकर भिड़े दो पक्षों के लोग, जमकर पथराव-फायरिंग, कई लोग हुए घायल

Mon, 24 Apr 2023 07:53 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर पथराव हुआ। बताया गया कि फायरिंग भी हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दो पक्षों के लोगों में संघर्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में हीमपुर दीपा के पीतन औंधा गांव में चली आ रही पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। इनमें जमकर पथराव हुआ। एक युवक ने दूसरे पक्ष पर तमंचे से फायर भी झोंका। पथराव में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस अफसरों ने गांव का मौका मुआयना किया। वहीं, कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव पीतन औंधा के रहने वाले मेहंदी हसन और सोनू पक्ष के बीच काफी समय से एक तालाब को लेकर विवाद चल रहा है। इसी खींचतान को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश है। दोनों पक्षों के बीच एक महीने पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, उस वक्त पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई थी, जबकि दो का शांतिभंग में चालान कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Visit: शामली में सीएम योगी के दिखे तल्ख तेवर, बोले- 'नो कर्फ्यू-नो दंगा, यूपी में सब चंगा'

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर मेहंदी हसन पक्ष का बिल्लू बाइक से गांव रावटी जा रहा था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के एक युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी हो गई, देखते ही देखते दोनों गुट आमने सामने आ गए। जिनमें जमकर पथराव हुआ। इसी बीच एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के लोगों पर तमंचे से फायर भी झोंक दिया। जमीरउद्दीन, मोहम्मद कैफ, जैनब, अजीम, रहीसुद्दीन को मामूली चोट आई। घायल हुए तीन लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी दौरा: पढ़िए मुख्यमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें, कहा-ट्रिपल इंजन की सरकार से विकास को मिलेगी गति

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एएसपी देहात रामअर्ज और सीओ सिटी अनिल कुमार भी पहुंचे। जिन्होंने मौका मुआयना कर पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। थानाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले में पुलिस की ओर से 16 लोगों के खिलाफ नामजद और 15 अज्ञात खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें