फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Bijnor: युवक की हत्या कर नहर में फेंकी लाश, सिर-आंखों पर चोट के निशान, जल्द खुलेगा कत्ल का राज

Fri, 03 Nov 2023 05:35 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Murder in Bijnor : मृतक युवक के मुंह और कानों से खून निकला हुआ था और सिर व आंखों में भी चोट के निशान बने हुए थे।
विज्ञापन
जांच करती बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में युवक की हत्या कर शव को सूखी नहर में फेंक दिया गया। उसके सिर और आंखों में भी चोट के निशान हैं। युवक की गला घोंटकर भी हत्या किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। मृतक की बाइक भी नहर पटरी पर पड़ी मिली। पुलिस जांच में जुटी है, प्रथम दृष्टया मृतक के करीबी ही जांच के दायरे में हैं। मरने वाला राजेश राजमिस्त्री था।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह छह बजे जोधूवाला के निकट से होकर गुजर रही नहर में एक शव पड़ा मिला। जिसकी शिनाख्त राजेश कश्यप (40) पुत्र धर्मपाल निवासी नई बस्ती के रूप में हुई। बताया गया कि बृहस्पतिवार की दोपहर राजेश घर से निकला था, जिसने करीब डेढ़ बजे अपनी पत्नी को फोन पर बताया गया कि वह दोस्तों के साथ एक पार्टी में है।

इसके बाद से परिजनों का राजेश से कोई संपर्क नहीं हुआ। रात में भी घर नहीं लौटा और सुबह उसकी लाश नहर में पड़ी मिली। हालांकि नहर में पानी नहीं था, बाइक पटरी पर पड़ी मिली। मृतक के मुंह और कानों से खून निकला हुआ था और सिर व आंखों में भी चोट के निशान बने हुए थे। अनुमान लगाया गया कि हत्यारों ने आंखों पर भी वार किया है।

गले पर बने निशान के चलते गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। सूचना पर एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह और शहर कोतवाल राजीव चौधरी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौका मुआयना किया। उधर, फॉरेसिंक की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी व एक बेटा-बेटी को रोता बिलखता छोड़ गया।

यह भी पढ़ें: किसानों का दर्द: 13 साल में बढ़े सिर्फ 140 रुपये, लागत हुई दो गुना, रिपोर्ट में देखिए BJP-SP और BSP का रिकॉर्ड
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के भाई प्रमोद कश्यप की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल राजीव चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि गला घोंट कर हत्या की गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कैफे में अश्लीलता की हदें पार: अंदर का नजारा देख भौचक्का रह गए अफसर, इस हालत में मिले युवक-युवती, तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें