फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने नांगलसोती के एक दर्जन गांवों में निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाली बाइक रैली
विज्ञापन

किसानों ने तीनों कृषि कानूनों और बढ़ती महंगाई के विरोध में नांगलसोती क्षेत्र के गांवों में बाइक रैली निकाली। किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नांगलसोती थानाध्यक्ष को सौंपा।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा और अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं और किसानों ने रविवार को किरतपुर, चंदोक, बेहड़ा, तिसोतरा, हरचंदपुर, खानपुर, नांगल, जीतपुर, शहजादपुर आदि गांवों में बाइक रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने किसानों से पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं की बाइक रैली नांगलसोती थाने पहुंची। किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित तीनों कृषि वापस लेने, हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों को बर्खास्त करने, बिजली कानून 2021 वापस लेने, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की बढ़ी कीमतें घटाने, देश की सरकारी संपत्तियों का निजीकरण बंद करने आदि मांगों का ज्ञापन नांगलसोती थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार को सौंपा। इस अवसर पर मोर्चा के शमशाद हुसैन, हुकम सिंह, नूर मोहम्मद, रसमकुमार, विपिन कुमार, मदन सिंह, रोहित कुमार, अंकुल कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें