हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा
नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन ने हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए निंदा की। किसानों ने पांच सितंबर को सिसौली में आयोजित किसान पंचायत को कामयाब बनाने की किसानों से अपील की। क्षेत्र के गांव गढ़वाला में किसान नेता मथन सिंह के आवास पर किसानों ने बैठक की। डॉ. सुरेश चौधरी की अध्यक्षता और अवनीश कुमार के संचालन में आयोजित बैठक में किसानों ने हरियाणा में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के साथ किसानों पर किए गए लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बैठक में विरेश राणा, दिनेश कुमार, नरदेव सिंह, भूपेंद्र सिंह, जसविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।