फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवतियों को हुआ प्यार: साथ रहने की जिद पर अड़ीं, अदालत ने दिया ऐसा आदेश, अब कोई नहीं कर पाएगा अलग

Tue, 07 May 2024 10:46 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में दो युवतियों को आपस में प्यार हो गया। दोनों युवतियां साथ रहने की जिद पर अड़ गईं। वहीं, अदालत ने दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
दो युवतियों को आपस में हुआ प्यार। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के स्योहारा में एक साथ रहने की जिद पर अड़ीं ब्यूटी पार्लर का संचालन करने वाली दोनों युवतियों को न्यायालय ने बयान के आधार पर एक-दूसरे के साथ रहने की अनुमति दे दी। पुलिस ने दोनों युवतियों को चार दिन पूर्व बरामद कर सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया था। न्यायालय की ओर से अनुमति मिलने के बाद दोनों खुशी-खुशी एक दूसरे का हाथ थाम साथ चली गईं हैं।

विज्ञापन


स्योहारा निवासी दो युवतियां ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। 24 अप्रैल को घर से बिना बताए फरार हो गई थी। दोनों के परिजनों ने नगर निवासी एक युवक पर झूठा आरोप लगा कर मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। इसी बीच दोनों युवतियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा समलैंगिक विवाह को मान्यता देने का हवाला देते हुए साथ रहने देने की मांग की थी। चार अप्रैल को पुलिस ने दोनों युवतियों को बरामद कर लिया था।

सोमवार को बिजनौर न्यायालय में पेश किया गया। इससे पूर्व युवतियों के परिजनों ने काफी समझाने का प्रयास किया, मगर उनकी साथ रहने की जिद के सामने किसी की नहीं चली। दोनों युवतियों ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने परिजनों पर शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न व मारपीट का आरोप लगाया।

स्योहारा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों युवतियों ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा समलैंगिक को मान्यता देने का हवाला देते हुए एक साथ रहने की बात कही। न्यायालय ने दोनों युवतियों को बयान के आधार पर एक दूसरे के साथ रहने की अनुमति दे दी। इसके बाद दोनों युवतियां खुशी-खुशी एक साथ चली गईं।

यह भी पढ़ें: रंग लाई मेहनत: बेटी की जिद ने दिलाई जीत, किसान पिता और ममता के संघर्ष ने रूपल को ओलंपिक तक पहुंचाया
विज्ञापन

दोनों युवतियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था। बयान के बाद न्यायालय ने दोनों युवतियों को उनकी मर्जी पर छोड़ दिया था। दोनों युवतियां एक दूसरे के साथ चली गई हैं। - जीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक, स्योहारा थाना, बिजनौर

यह भी पढ़ें: 
गुलफशा हत्याकांड: आरोपी पति गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद, पूछताछ में सामने आया वारदात का सच
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें