फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकी निर्माण पर दो विभाग आमने-सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
टंकी निर्माण पर दो विभाग आमने-सामने आए
विज्ञापन

कोतवाली देहात। ग्राम शादीपुर में प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत हो रहे टंकी निर्माण पर दो विभाग आमने-सामने आ गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी किरतपुर ने जमीन पर अवैध निर्माण बताते हुए प्रधानाध्यापक को प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विकास खंड किरतपुर के ग्राम शादीपुर में प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत टंकी निर्माण होना प्रस्तावित है। टंकी निर्माण का शिलान्यास सोमवार को ब्लॉक प्रमुख किरतपुर अंकित कुमार ने किया था। बोरिंग के लिए मशीन भी चिह्नित भूमि पर आ गई तथा टंकी निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय शादीपुर के प्रधानाध्यापक मनमोहन ने खंड शिक्षा अधिकारी किरतपुर को टंकी निर्माण के संबंध में अवगत कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी किरतपुर ने पत्र में बताया कि खसरा संख्या-112 में क्षेत्रफल 0.2280 में टंकी निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को मामले से अवगत कराया तथा प्रधानाध्यापक को मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि टंकी निर्माण हेतु चिह्नित भूमि का प्रस्ताव राजस्व विभाग द्वारा जल निगम को भेजा गया है। यह मामला विकास विभाग के अधीन है तथा पूरे मामले से खंड विकास अधिकारी किरतपुर को अवगत करा दिया गया है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी किरतपुर ने बताया कि टंकी निर्माण के लिए ग्राम में खाली पड़ी भूमि उपलब्ध कराई गई है। इस संबंध में पूरा प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था तथा चिह्नित भूमि सरकारी भूमि है। खंड शिक्षा अधिकारी किरतपुर चरण सिंह ने बताया कि टंकी निर्माण हेतु विभाग को कोई सूचना नहीं दी गई है तथा विभाग की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। भूमि को अधिग्रहीत करने से पहले विभाग से अनुमति लेना जरूरी है।
विज्ञापन

इस मामले में प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त भूमि पर पहले से ही पंचायत घर, उप स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक शौचालय तथा आरोग्य केंद्र बनाया हुआ है। गांव में कैंसर से 24 से ज्यादा मौत हो चुकी हैं। ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि गांव के बीस हैंडपंपों के पानी का सैंपल लिया गया था, जिसमें आयरन की मात्रा अधिक पाई गई। इसलिए गांव में टंकी का निर्माण जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें