गांव हिरनाखेड़ी में हादसे में हुई मौत में लव का फाइल फोटो
चांदपुर (बिजनौर)। गांव हिरनाखेड़ी में भैंसा बिदककर तेज दौड़ा तो बुग्गी पलट गई। जिसके नीचे दबकर अनिरुद्ध उर्फ कुश सिरोही (13) और उसका ममेरे भाई प्रेरित उर्फ लव (6) की मौत हो गई। दोनों ही अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।
अफजलगढ के गांव मुरलीवाला निवासी रूपक उर्फ दीपक सिरोही का बेटा अनिरुद्ध उर्फ कुश सिरोही चांदपुर गांव हिरनाखेड़ी में नाना विरेंद्र सिंह के घर रहकर पढ़ता था। सोमवार की देर शाम विरेंद्र सिंह भैंसा बुग्गी लेकर निकले। बुग्गी पर धेवता अनिरुद्ध सिरोही और पौत्र प्रेरित सलकलान पुत्र जितेंद्र सिंह भी बैठ गया। कुछ दूर चलने के बाद अचानक भैंसा बिदककर तेज भागने लगा। बुग्गी अनियंत्रित हो गई। बुग्गी का पहिया किसी भारी वस्तु से टकराया और वह पलट गई। बुग्गी के नीचे दबने से दोनों बालक घायल हो गए। घायलों को चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत से दोनों परिवारों में गम छा गया। गमगीन माहौल में दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव हिरनाखेड़ी में हादसे में हुई मौत में लव का फाइल फोटो