फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत

Fri, 24 Jun 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
नूरपुर में सड़क दुर्घटना में दो भाइयों की मौत के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नूरपुर/गोहावर में मुरादाबाद मार्ग पर गांव अस्करीपुर व मंडैयो के बीच हुई कैंटर और बाइक की टक्कर में दो  भाइयों की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार एक  भाई की पत्नी और दोनों पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन

शिवाला कलां थाने के गांव गोयली निवासी नफीस, छोटे भाई मुस्तकीम, पत्नी शबाना, पुत्र अब्दुल बहाव व पुत्री हफीवा के साथ बृहस्पतिवार की सुबह एक ही बाइक पर सवार होकर दवा लेने कांठ थाने के ऊमरी चौराहा गया था। वहां से वापस लौटते समय दोपहर करीब 11 बजे जैसे ही वह गांव अस्करीपुर व मंडैयों के बीच पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में नफीस (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई मुस्तकीम और उसकी पत्नी व दोनों बच्चे घायल हो गए।  कैंटर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया जहां से मुस्तकीम, शबाना व अब्दुल बहाव की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में  मुस्तकीम (30) की भी मौत हो गई। एक साथ दो भाइयों की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों के छोटे भाई सलमान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विऱद्ध हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर शवों को पीएम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। हेलमेट पहने होते तो उनकी जान बच सकती थी। 
काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे
मुरादाबाद रोड पर हुए हादसे के बाद पुलिस करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने तक घायल सड़क पर पड़े तड़पते रहे। पुलिस के पहुंचने के बाद ही उन्हें सरकारी जीप से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के देर से पहुंचने पर मौके पर मौजूद लोगों में काफी आक्रोष रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस यदि शीघ्र पहुंचकर उन्हें अस्पताल भिजवा देती तो शायद बच सकती थी जान।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें