फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव गढ़वावाला में सड़क दुर्घटना में मरने वाले सैफुल का फाइल फोटो। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। नेशनल हाईवे पर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बीटेक के छात्र और उसके साथी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत होने से परिवार वालों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

बुधवार को रेहड़ थाने के गांव पुक्खेवाला निवासी चांद (25) पुत्र साबिर अपने साथी सैफुल (24) पुत्र मो. सरफराज के संग बाइक से अफजलगढ़ गया था। बृहस्पतिवार देर रात अफजलगढ़ से गांव वापस लौटते समय गांव जिकरीवाला के पास पहुंचे तो उनकी बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर सीएचसी पर रखवा दिया और मृतकों के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों आपस में दोस्त थे। सैफुल अविवाहित था जबकि चांद बाबू की तीन माह पूर्व शादी हुई थी। सैफुल अलीगढ़ से बीटेक कर रहा था। एक दिसंबर को उसका नौकरी के लिए आगरा में इंटरव्यू होना था। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक के परिजन कोई कार्रवाई नही चाह रहे थे। बिना पोस्टमार्टम कराए ही दोनों के शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया है।

अफजलगढ़ के गांव गढ़वावाला में सड़क दुर्घटना में मरने वाले चांद का फाइल फोटो।- फोटो : BIJNOR

अफजलगढ़ के गांव गढ़वावाला में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत पर विलाप करते परिजन।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें