नहटौर में मजार से टकराया ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
नहटौर में पीर की चुंगी के निकट अनियंत्रित होकर सीमेंट से लदा हुआ एक ट्रक रास्ते में मजार से टकरा गया। इस घटना में मजार की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
नहटौर-धामपुर मार्ग पर बाबा रहीमुदीन शाह की मजार के पास सुबह आम की आढ़त लगती है। अतिक्रमण फैलने से घंटों तक जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। सुबह करीब सात बजे बिजनौर की ओर से आ रहा सीमेंट से भरा ट्रक जाम में फंस गया। भीड़ से बचने के लिए ट्रक का एक पहिया सड़क से नीचे धंस गया।
ट्रक मजार की दीवार से टकरा गया। इससे मजार की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। चालक के क्षतिग्रस्त दीवार का खर्चा देने पर मामले का पटाक्षेप हो गया। क्षेत्र के नागरिक विपिन वर्मा, ओमवीर सिंह, छज्जू सिंह, रवि आदि ने प्रशासन से अतिक्रमण पर रोक लगाने की मांग की है।