फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग प्रशिक्षण शिविर, चलेगा सफाई और फागिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण अभियान का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर पालिका परिषद के सफाई नायकों को संचारी रोग अभियान के लिए प्रशिक्षण दिया गया। ईओ ने सफाई नायकों को जुलाई में चलने वाले अभियान में सफाई और फॉगिंग के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सभागार में कार्यालय प्रभारी मुजफ्फर अली की उपस्थिति में अधिशासी अधिकारी विजयपाल सिंह ने पालिका परिषद द्वारा जुलाई में शुरू किए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने एक से 31 जुलाई तक नगर के प्रत्येक वार्ड में नालों की सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग मशीन के द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान को गंभीरता से चलाने को कहा। सफाई निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया नगर के वार्डों में अभियान के लिए रोस्टर तैयार किया गया है। दो-दो चयनित वार्ड में सफाई नायकों के नेतृत्व में सफाई टीमें पहुंचकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाएंगे। अभियान के तहत नालों और क्षेत्र की सफाई की जाएगी। प्रत्येक चयनित वार्ड में शाम 7 से 10 बजे तक फॉगिंग अभियान चलाया जाएगा। बैठक में नगर पालिका की ओर से अफजाल अहमद, पंकज शर्मा, इनाम अली, सफाई नायकों की ओर से अरविंद सूद, त्रिलोक, संदेश, राजेश कुमार, शकुंतला, दिलीप कुमार, हरिओम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें