फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में मात्र 16 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर में मात्र 16 लोगों ने लगवाया टीका
विज्ञापन

मंडावली। ग्राम पंचायत मिर्जापुर में मात्र 16 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। टीकाकरण की कम संख्या को देखते हुए ग्राम प्रधान नफीसा और भाजपा नेताओं ने बैठक आयोजित ग्रामीणों से वैक्सीनेशन कराने की अपील की।
विज्ञापन

शुक्रवार को मिर्जापुर ग्राम प्रधान नफीसा व प्रधान पति सहाबुद्दीन ने भाजपा नेता ईशम सिंह की अध्यक्षता में ग्रामवासियों के साथ बैठक की। चौ. ईशम सिंह ने ग्रामीणों को भ्रांतियों को नजरअंदाज कर टीका लगवाने की अपील की। ग्राम प्रधान नफीसा ने कहा कि गांव का हर व्यक्ति अपने परिवार के प्रत्येक उस सदस्य को टीका जरूर लगवाएं जो टीकाकरण की श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में मिर्जापुर सैद और भुड्डी दो गांव आते हैं। ग्राम पंचायत में 3500 ग्रामीण निवासी करते हैं। इसके बावजूद दोनों गांवों में से अभी तक सोलह ग्रामीणों ने ही टीका लगवाया। आशा सचिव रेखा रानी ने बताया कि ग्रामीण टीका लगवाने को तैयार नहीं है। ग्राम प्रधान पति सहाबुद्दीन ने सभी ग्रामीणों से टीका लगवाने की अपील की। बैठक में भाजपा आईटी प्रभारी सूर्यांश उपाध्याय, आकाश ठाकुर, फरीद अहमद, मो. साकिर मो. इसरार, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें