फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में बह गया बंधा, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी में बह गया बंधा, किसान परेशान
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव झाड़पुरा के जंगल व रास्ते सहित गांव के समीप पानी भरा होने के कारण किसान परेशान हैं। किसानों ने रामगंगा नदी से खेतों के कटान वाले स्थान पर बोरों में मिट्टी भरकर पानी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कालागढ़ डैम से फिर पानी की निकासी के चलते बोरों सहित मिट्टी बह गई, इससे किसान परेशान हैं। खेतों और मार्गों पर पानी भर गया है। ग्रामीणों ने एसडीएम से नदी से किए गए खेतों के कटान वाले स्थान पर मिट्टी का भराव कराकर बंधा बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण कपिल कुमार, हरपाल, मुकेश, गजराम, प्रवेश, धर्मवीर, जयप्रकाश तथा मुखराम सिंह आदि का कहना है कि पिछले दिनों बारिश से कालागढ़ डैम में पानी अधिक होने के कारण करीब 10 हजार से अधिक पानी की निकासी की गई थी। इससे रामगंगा नदी व अपने पूरे उफान पर आ गई थी। ग्रामीणों ने पानी रुकने के बाद भूमि कटान वाले स्थान पर हजारों बोरों में मिट्टी व रेत भरकर बंधा बनाने का प्रयास किया। अभी किसान पूरी तरह से भराव का कार्य पूरा भी नहीं कर पाए थे कि छठ पर्व पर डैम से डेढ़ हजार क्यूसेक पानी की निकासी रामगंगा नदी में कर दी गई, जिससे किसानों की बंधा बनाने की तीन दिन रात तक लगातार किए गए काम की मेहनत बेकार चली गई। सारे बोरे व मिट्टी पानी की धार के साथ बह गए। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों सहित जन प्रतिनिधियों से भी समस्या का समाधान कराने की मांग की, लेकिन उन्हें अपनी समस्या का कोई हल होता नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित लेखपाल व सिंचाई विभाग के अधिकारी एक-दूसरे का कार्य क्षेत्र बताकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। इससे ग्रामीणों में जबरदस्त रोष है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों व एसडीएम से बंधा बनवाकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। साथ ही चेताया कि यदि उनकी समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं होता है तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। इस संबंध में एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने मौके पर टीम भेजे जाने तथा अन्य विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का समाधान के लिए प्रयास किए जाने की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें