फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हकीकतपुर वीरचंद में मिले गुलदार के तीन शावक मिले

विज्ञापन
कोतवाली देहात के ग्राम हकीकतपुर वीरचंद में किसान को खेत में मिला गुलदार का शावक।
विज्ञापन
किसानों को देखकर दो शावक जंगल में भाग गए, एक वहीं बैठा रहा
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे भी जंगल में छोड़ दिया

संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात (बिजनौर)। ग्राम हकीकतपुर वीरचंद में खेत में किसान को तीन गुलदार के शावक दिखाई दिए। किसानों को देखकर दो शावक जंगल में ही भाग गए, जबकि एक वही बैठा रह गया। वन विभाग की टीम ने उसे भी जंगल में छोड़ दिया।
ग्राम हकीकतपुर बीरचंद निवासी नरेश सिंह पवार शुक्रवार को अपने खेत पर गए थे। तभी वहां गुलदार के तीन शावक दिखाई दिए। किसान ने आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों को बुला लिया। लोगों को देखकर दो शावक जंगल में भाग गए जबकि एक शावक वहीं बैठा रहा। शावक को देखकर किसानों ने अनुमान लगाया कि मादा गुलदार भी कहीं आसपास ही है। सूचना पर रेंजर प्रदीप शर्मा टीम के साथ गांव पहुंचे और अकेले रह गए शावक को जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉनिटरिंग करा रहा वन विभाग
वन विभाग के एसडीओ अंशुमन ने बताया कि यदि इस प्रकार से शावक दिखाई दे तब उन्हें पकड़ना नहीं चाहिए। शावक की मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कभी भी इस अवस्था में शावक मिले तब उन्हें उठाकर कहीं ने ले जाएं बल्कि वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें