फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर जिला महिला अस्पताल में जन्मे तीन बच्चे

विज्ञापन
बिजनौर में जन्माष्टमी पर जन्मी कन्या। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर जिला महिला अस्पताल में जन्मे तीन बच्चे
विज्ञापन

बिजनौर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जिला महिला अस्पताल में तीन बच्चों ने जन्म लिया तो उनके परिजनों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इन नवजात में दो लड़के और एक लड़की शामिल है।
वैसे तो किसी भी घर में किलकारी गूंजने पर बेहद ही जश्न का माहौल रहता है, लेकिन यदि किसी विशेष त्योहार पर बच्चों का जन्म हो तो खुशी दोगुना हो जाती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जिला महिला अस्पताल में तीन बच्चों का जन्म हुआ। इनमें दो लड़के और एक लड़की। जन्माष्टमी पर केवल कान्हा ही नहीं, बल्कि राधा स्वरूप बेटी ने भी जन्म लिया। जिला महिला अस्पताल के मैनेजर डा. अनुज कुमार भारद्वाज ने बताया कि जन्माष्टमी पर सुबह आठ बजे से लेकर रात के 12 बजे तक केवल तीन बच्चों ने ही जन्म लिया। इनमें दो पुत्र और एक पुत्री शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षात राधा स्वरूप है मेरी बेटी: मोनिका
मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के ग्राम फरीदपुर निवासी अंकुर की पत्नी मोनिका ने जन्माष्टमी पर पुत्री को जन्म दिया तो घरवालों ने कहा कि उनके यहां पर साक्षात राधा रानी के रूप में देवी आई है। पुत्री का नाम रखने की बात पर मोनिका ने बताया कि जन्माष्टमी पर उनके यहां पर पुत्री ने जन्म लिया है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री राधा रानी स्वरूप है। इससे बढ़कर और खुशी की बात ही नहीं है। कन्या का नाम वही रखेंगे, जो पंडित जी अपना पतरा देखकर सुझाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें