फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अंक सुधार परीक्षा को कम हुए रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अंक सुधार परीक्षा के लिए कम हुए रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड अंक सुधार परीक्षा में रजिस्ट्रेशन कराने में दिलचस्पी नहीं ली है। आखिरी तारीख तक मात्र 1354 छात्रों ने ही परीक्षा के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया है। परीक्षा 18 सितंबर से प्रस्तावित है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 29 अगस्त थी।
कोरोना के कारण वर्ष 2021 की यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा नहीं हुई है। जिले के 387 विद्यालयों में हाईस्कूल में 51560 छात्र व इंटर के 44171 छात्र दोनों में कुल 95731 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शासन ने सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया है। साथ ही अंक आवंटन के लिए फार्मूला तय कर दिया था। रिजल्ट घोषित होने के बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने अंक आवंटन में कम अंक मिलने की शिकायत की थी। उधर, शासन ने रिजल्ट घोषित होने के समय ही यह एलान कर दिया था कि अंकों से संतुष्ट नहीं होने वाले छात्रों के लिए अंक सुधार परीक्षा का प्रावधान होगा। इसके नियम भी घोषित कर दिए थे। बोर्ड में अंक सुधार परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्रों के लिए परिषद की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने को विद्यालयों से कहा था। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 29 अगस्त थी। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार अंतिम तिथि तक हाईस्कूल में 580 छात्रों व 182 छात्राओं ने और इंटर परीक्षा के लिए 407 छात्रों व 185 छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

-----
छात्राओं के रजिस्ट्रेशन हुए कम
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार अंक सुधार परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने कम रजिस्ट्रेशन कराया है। हाईस्कूल में मात्र 162 व इंटर में 185 छात्राओं का पंजीकरण हुआ है। बोर्ड ने घोषणा की है कि अंक सुधार परीक्षा के बाद जारी परीक्षाफल फाइनल होगा। बताया गया है कि छात्रों ने नंबर कम होने के डर से रजिस्ट्रेशन कम संख्या में कराए हैं।
विज्ञापन

-----
अंक सुधार परीक्षा 18 सितंबर से
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार अंक सुधार परीक्षा की तारीख का एलान हो गया है। अंक सुधार परीक्षा 18 से छह अक्तूबर तक है। प्रभारी डीआईओएस सुभाष कुमार के अनुसार बोर्ड के निर्देश के अनुसार व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें