शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे बिजनौर चांदपुर रोड पर विदुरकुटी तिराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद अज्ञात वाहन का कहीं पता नहीं चला। हादसा इतना भयंकर था कि सड़क पर खून ही खून हो गया।
अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे बिजनौर चांदपुर रोड पर विदुरकुटी तिराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद अज्ञात वाहन का कहीं पता नहीं चला। हादसा इतना भयंकर था कि सड़क पर खून ही खून हो गया।
दुघर्टना में मोनू पुत्र राजकुमार निवासी बहादरपुर हरिद्वार और उसके दो साथियों की मौके पर ही मौत हो गई। मोनू के अलावा बाकी दो मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि तीनों चांदपुर की ओर से बिजनौर की तरफ आ रहे थे। हाइसे के कुछ मिनट बाद ही उधर से गुजर रहे चांदपुर एसएचओ मनोज कुमार रुक गए। जिन्होंने तीनों के शव को एक प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचवाया। टक्कर लगने के बाद काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम और सीओ कुलदीप गुप्ता मौके पर पहुंचे। जिन्होंने हादसे के बारे में जानकारी जुटाई लेकिन, कोई कुछ बता नहीं पाया कि टक्कर मारने वाला वाहन कौन और किधर को गया है। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। उधर एक मृतक के परिवार वालों को खबर दी गई।