उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में जीवनदायिनी ऑक्सीजन को लेकर चारों तरफ हाहाकार मचा है। जनपद में ऑक्सीजन के लिए आपातकाल जैसे हालात हो गए हैं। बताया गया कि इस समय जिला अस्पताल में भी ऑक्सीजन खत्म होने वाली है। वहीं इसे लेकर जिला अस्पताल प्रशासन के हाथ पैर फूलने लगे हैं।
विज्ञापन
जनपद के निजी अस्पताल पहले से ही ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। अब जिला अस्पताल में भी यही संकट उत्पन्न हो गया है। वहां पर भर्ती मरीजों के परिजनों का आरोप है कि उन्हें ऑक्सीजन नहीं दी जा रही है।
वहीं जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सभी मरीजों की जान बचाना उनकी जिम्मेदारी है और सिस्टमवार तरीके से सभी मरीजों को आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन की पूर्ति की जा रही है। ऑक्सीजन की कमी जरूर हुई थी। लेकिन अब ऑक्सीजन की सप्लाई मंगवाने के लिए गाड़ियां भेज दी गई है।