बिजनौर में जिला अस्पताल में ऑक्सीजन को लेकर संकट।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में जीवनदायिनी ऑक्सीजन को लेकर चारों तरफ हाहाकार मचा है। जनपद में ऑक्सीजन के लिए आपातकाल जैसे हालात हो गए हैं। बताया गया कि इस समय जिला अस्पताल में भी ऑक्सीजन खत्म होने वाली है। वहीं इसे लेकर जिला अस्पताल प्रशासन के हाथ पैर फूलने लगे हैं।