एक ही रात में तीन घरों से चोरी
नहटौर। गांव अलीनगर में तीन बंद मकानों के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व नगदी सहित करीब तीन लाख रुपये की चोरी कर ले गये चोर। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली।
गांव इब्राहिमपुर सादो उर्फ अलीनगर निवासी कमालुद्दीन अपनी पत्नी के साथ अपने बहू और बेटे के पास मकान का ताला लगाकर पुणे गया था। चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात पीतल तांबे के बर्तन कपड़े और कीमती सामान चुरा ले गये। इसके अलावा रहीसुद्दीन के घर के ताले तोड़कर बर्तन आदि कीमती सामान चुराया। गांव के ही रहीस के घर के ताले तोड़कर 20 हजार रुपये की नकदी, बर्तन और कीमती सामान चुरा लिए। रहीसुद्दीन व रहीस भी घर का ताला लगाकर दिल्ली गए हुए थे। सुबह को चोरी होने का पता चलने पर ग्रामीणों ने तीनों को सूचना दी। पुलिस को चोरी की तहरीर दे दी गई है।