फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जमा करेंगी स्कूलों के विद्युत बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत जमा करेंगी स्कूलों के विद्युत बिल
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के विद्युत बिलों का भुगतान अब ग्राम पंचायतों को करना होगा। राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने इसके लिए शिक्षा विभाग के अफसरों को आदेश जारी किए हैं। ग्राम पंचायतें स्कूलों के विद्युत बिलों का भुगतान 14 वें वित्त से करेंगी।
जिले के अधिकांश परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन हैं। लेकिन विद्युत बिलों का भुगतान करने के लिए स्कूलों को अलग से कोई धनराशि मुहैया नहीं कराई जाती है। अब राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने स्कूलों के विद्युत बिलों का भुगतान कराने के लिए ग्राम पंचायतों को आदेश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि 18 जून 2018 के बाद से परिषदीय स्कूलों के विद्युत बिलों का भुगतान ग्राम पंचायतों को कराने को कहा गया है। पंचायत प्रति महीने बिल का भुगतान 14 वें वित्त से करेंगी। स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को प्रति महीने ग्राम प्रधानों को स्कूल का वास्तविक बिल उपलब्ध कराना होगा, ताकि 14 वें वित्त से विद्युत बिल का भुगतान हो सके। इसके अतिरिक्त स्कूलों में आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने के आदेश भी पंचायतों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन कायाकल्प के तहत ग्राम प्रधानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण देकर परिषदीय स्कूलों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिला समन्वयक निर्माण सलीम अख्तर बेग के मुताबिक परिषदीय स्कूलों में फिलहाल चारदीवारी को छोड़ कर पेय जल उपलब्ध कराने, मरम्मत कराने, ब्लैक बोर्ड, शौचालयों की मरम्मत आदि कराने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। उन्होंने विद्युत बिलों के भुगतान के आदेश की पुष्टि की है। दूसरी ओर, विकास क्षेत्र मोहम्मदपुर देवमल के खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने जिन स्कूलों में किचन गार्डन के लिए धनराशि आई है उसका कार्य भी समय पर पूरा कराने के निर्देश शिक्षकों को दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें