स्योहारा। घर से नाराज होकर ससुराल पत्नी को लेने आए पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक के परिजनों ने सुसराल पक्ष पर जहर देकर जान से मारने का आरोप लगाया है।
नूरपुर थाने क्षेत्र के गांव शादपुरी निवासी नीरज पुत्र रोहताश सैनी की शादी चार वर्ष पूर्व गांव लांबाखेड़ा निवासी सोमराज सैनी की पुत्री आशू सैनी से हुई थी। नीरज के परिजन काफी समय से पत्नी आशू को परेशान कर रहे थे। जिस कारण नीरज आशु को दो माह पूर्व उसके मायके लांबाखेड़ा भिजवा दिया था। सोमवार को नीरज, पत्नी को लेने के लिए आया था, लेकिन पत्नी विवाद समाप्त होने तक ससुराल नहीं जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और नीरज गुस्से में ससुराल से चला गया और बहार जाकर जहर खा लिया। ग्रामीणों ने पहले इस सोच में रहे कि शायद शराब के नशे में है, लेकिन हालत बिगड़ती देख सोमराज के परिजनों को सूचना दी गई। सोमरस तुरंत ग्रामीणों को साथ लेकर नीरज को सीएचसी ले आये जहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मृतक नीरज के परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्होंने नीरज की ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। शव को थाने ले आये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष आशीष तोमर का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।