फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

Thu, 20 Oct 2016 03:58 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
नजीबाबाद में आतिशबाजी के गोदाम का निरीक्षण करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बिजनौर में शक्ति चौराहे से मंडावर के गांव करीमपुर नंगली के दुधिया सत्यवीर व तनुज, कोतवाली शहर के गांव मुढ़ाला के मो. हसन व गांव झलरी के मदन सिंह का मिश्रित दूध का नमूना लिया।
विज्ञापन


नगीना रोड पर वीकेआईटी कॉलेज के निकट कोतवाली शहर के गांव शादीपुर के सलीम व बिजनौर शहर के शौकिन का भी मिश्रित दूध का नमूना लिया। नजीबाबाद में सीकेआई चौराहा स्थित अशोक मिष्ठान भंडार से मसाला व बर्फी, मोहल्ला कल्लूगंज के भगवंत दयाल एंड संस, गौरव गुप्ता व दीपक गुप्ता के दुकान से कमला पसंद व दिलबाग पान मसाला तथा कोतवाली देहात के अरविंद किराना स्टोर से रिफाइंड का नमूना लिया। मुख्य खाद्य निरीक्षक आनंद कुमार देव ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजद यह छापेमारी की गई है और आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के निर्देश पर पान मसालों का सैंपल लिया गया है। त्योहारों तक यह छापेमारी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें