फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की भाजपा और प्रदेश की सपा सरकार जनविरोधी ः राजेंद्र

Thu, 20 Oct 2016 03:57 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
धामपुर क्षत्रियनगर में पत्रकारों से वार्ता करते राजेंद्र चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में कांग्रेस पार्टी के राजस्थान सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं बिजनौर जिले के प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा और प्रदेश की सपा सरकार जनविरोधी है। गैर कांग्रेसी दलों ने जनता को केवल धोखा दिया है। केंद्र और प्रदेश की सरकारें जनता से किए अपने वादे से मुकर गई। उन्होंने जनता से मिशन-2017 को सफल करने के लिए समर्थन मांगा है। प्रदेश की जनता ने बीते 27 सालों में गैर कांग्रेसी दलों की सरकारों के विकास के वादों को परख लिया है।
विज्ञापन


पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष जयवंती चौहान के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में राजेंद्र चौधरी ने कहा कि अब गैर कांग्रेसी पार्टियों का समय खत्म हो गया है। प्रदेश की सपा सरकार में चाचा-भतीजे की लड़ाई चल रही है। जो सरकार अपने परिवारवाद की लड़ाई को न रोक सकें, तो वह प्रदेश का विकास क्या करेंगी। अभी तक प्रधानमंत्री मोदी ढाई साल के कार्यकाल में अपने किए वादों को पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की उपलब्धियों और गैर कांग्रेस सरकारों की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 15 अक्तूबर से प्रदेश के 74 जिलों को संदेश यात्रा निकाली जा रही है। बुधवार को क्षेत्र में कई गांवों में यात्रा निकली। ग्रामीणों से गैर कांग्रेसी दलों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। वार्ता में पूर्व विधायक कुंवर फूल सिंह, हुसैन अहमद अंसारी, टिन्लू त्यागी, हाजी अहसन जमील, अथर जमील, डॉ. आफताब अहमद, राजेंद्र चौहान, हनीफ सैफी, फारूख, अबरार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें