फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: जिला पंचायत सदस्य के पति समेत आठ के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

Mon, 25 Oct 2021 08:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में जिला पंचायत सदस्य के पति सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जमीन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में जिला पंचायत सदस्य के पति सहित आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने एससी/ एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इन पर जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में मारपीट करने और जाति सूचक शब्द बोलने का आरोप है। फिलहाल पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना कोतवाली देहात पुलिस को अखिलेश कुमार पुत्र केसरी सिंह निवासी करौंदा चौधर ने तहरीर दी, जिसमें कहा गया कि उसने खसरा 145 में 0.085 हेक्टेयर जमीन बैनामे से खरीदी थी। जमीन के मामले में कोर्ट भी बादी के पक्ष में निर्णय दे चुकी है। आरोप है कि सोमवार की करीब नौ बजे उक्त जमीन को कब्जा करने के उद्देश्य से मौके पर आरोपी आए, जिन्होंने प्रार्थी और उसकी पत्नी से मारपीट व गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी जिला पंचायत सदस्या के पति इमरान पुत्र हनीफ निवासी कोतवाली देहात, जिला पंचायत सदस्य पति सलीम पुत्र रफीक निवासी गौसपुर चौराहा थाना कोतवाली देहात, फुरकान निवासी बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर हाल लोहारी सराय नगीना, फहीम पुत्र हबीब निवासी सराय डुडम्बर, पुत्र इदरीश निवासी कोतवाली, समून अहमद पुत्र बुंदू खान निवासी बिरला कॉलोनी कोतवाली, राशिद पुत्र अयूब निवासी बिरला कॉलोनी कोतवाली देहात और शफी कुरैशी पुत्र रफीक निवासी जामा मस्जिद कोतवाली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: कबाड़ियों पर शिकंजा: सोतीगंज में विरोध के बीच आदिल के घर कुर्की की कार्यवाही, भारी पुलिस बल रहा तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जमीन को लेकर विवाद हुआ है। आरोपी जमीन पर जबरदस्ती निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास कर रहे थे। पीड़ित ने वीडियो बना ली। मामले में एक जिला पंचायत सदस्य पति सहित आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। - सुमित शुक्ला, सीओ नगीना

यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर: राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने बुलेट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, नष्ट हुई फसल का दिलाएंगे मुआवजा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें