फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुई गठबंधन प्रत्याशियों की लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा-रालोद गठबंधन से सात सीटों पर अब तक नाम तय नहीं
विज्ञापन

बिजनौर। सपा-रालोद गठबंधन से केवल नहटौर सीट पर ही प्रत्याशी की घोषणा हुई है, बाकी सात सीटों पर अब तक दोनों पार्टियां नाम तय नहीं कर पा रही है। इसके पीछे की वजह चांदपुर सीट को माना जा रहा है, क्योंकि दोनों ही पार्टियां इस सीट को अपने लिए मांग रही हैं। वहीं दूसरी ओर बृहस्पतिवार को सात सीटों पर प्रत्याशियों की एक लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। हालांकि सपा जिलाध्यक्ष इसे फर्जी बता रहे हैं और बुधवार को असली लिस्ट सामने आने का दावा कर रहे हैं।
जिले में आठ विधानसभा सीटे हैं। भाजपा और बसपा सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी हैं। वहीं सपा और रालोद गठबंधन में शुरूआत में यहां पांच और तीन सीट के बंटवारे की चर्चा चली। इनमें बिजनौर, नहटौर और चांदपुर रालोद को मिलने की बात हुई, वहीं नूरपुर, धामपुर, बढ़ापुर, नगीना, नजीबाबाद सपा को मिलने के दावे किए गए। नहटौर सीट पर रालोद ने मुंशीराम पाल को प्रत्याशी घोषित भी कर दिया है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि चांदपुर सीट को सपा और रालोद दोनों ही पूर्ण रूप से लेना चाह रही हैं। बाद में रालोद के सिंबल पर सपा के प्रत्याशी उतारने की चर्चा भी चली, लेकिन अभी तक चांदपुर सीट का मामला सुलझ नहीं पाया है। पिछले एक सप्ताह से रोजाना प्रत्याशियों के घोषित होने की चर्चा होती है। अब सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन का कहना है कि बुधवार दोपहर तक प्रत्याशियों की लिस्ट आने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

--
सोशल मीडिया पर वायरल सूची में चले इनके नाम
बिजनौर। सोशल मीडिया पर वायरल लिस्ट में बिजनौर से डॉ. नीरज चौधरी, नगीना से मनोज पारस, नूरपुर से राम अवतार सैनी, चांदपुर से रफी सैफी, धामपुर से नईम उल हसन, नजीबाबाद से हाजी तस्लीम अहमद, बढ़ापुर से कपिल गुर्जर का नाम था। पार्टी जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन कहते हैं कि इस लिस्ट के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। बृहस्पतिवार को पार्टी जो लिस्ट घोषित करेगी, उसमें ही पता चलेगा कि किस कहां से टिकट मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें