फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बंदर की मौत पर दौड़ी शोक की लहर, गांव में निकाली शवयात्रा, फिर हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

Thu, 14 Oct 2021 07:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर के एक गांव में गुरुवार को बंदर की मौत होने पर शोक की लहर दौड़ गई। वहीं बंदर की शवयात्रा निकाली गई और फिर पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
बंदर की शवयात्रा निकाली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में स्योहारा क्षेत्र के गांव मकसूदपुर में एक बंदर की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार पूरे हिंदू रीति-रिवाज से किया गया। बंदर के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। वहीं बंदर की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


बुधवार को गांव मकसूदपुर में टावर से गिरकर एक बंदर की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर बंदर के शव को एक स्थान पर रखकर अंतिम दर्शन किए। इसके बाद बंदर की अर्थी को पूर्ण संस्कारों के साथ तैयार किया गया। गांव में पूर्ण आस्था के साथ शव यात्रा निकाली गई। फिर ट्रैक्टर ट्रॉली में शव को रामगंगा नदी बेरखेड़ा घाट ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। 

यह भी पढ़ें: कैसे हो डेंगू से मुकाबला: जांच किट ही नहीं, बागपत के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटक रहे मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुखाग्नि जिला पंचायत सदस्य डॉ. जगवीर सिंह प्रजापति, ग्रामप्रधान पति नृपेंद्र कुमार रवि ने दी। इस दौरान चेतराम सिंह, राम सिह, डॉ. अनिरुद्ध, लाखन सिंह, बलवीर सिंह आदि भी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: कवायद: यूपी में हॉट एयर बैलून से रोमांचक हवाई सफर का मजा ले सकेंगे पर्यटक, यहां चल रहीं तैयारियां

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें