फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बहू ने प्रेमी संग मिलकर की थी ससुर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव हाम्मानंगली में 23 जनवरी को कमरे में मिला था बुजुर्ग संतराम का शव
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की पुत्रवधु, उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त को पकड़ लिया
अनैतिक संबंधों में बाधा बनने पर हत्याकांड को अंजाम दिया गया था

संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनौर)। छह दिन पहले बुजुर्ग संतराम (67) की मौत को ठंड से होना बताया जा रहा था, मगर पोस्टमार्टम में गला घोंट कर हत्या करने की पुष्टि होने पर पुलिस से हरकत में आई। हत्याकांड में पुलिस ने मृतक की पुत्रवधु, उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त को पकड़ लिया है। अनैतिक संबंधों में बाधा बनने पर हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।

गांव हाम्मानंगली में 23 जनवरी को संतराम (67) पुत्र पूरन सिंह का शव अपने कमरे में पड़ा मिला था। उस समय पुलिस भी अत्यधिक ठंड होने से संतराम की मृत्यु होना बता रही थी। संतराम का एक पुत्र जयप्रकाश बाहर रहकर काम करता था, जबकि दूसरे पुत्र महेश की पत्नी सुदेश (विधवा) संतराम के साथ ही रहती थी। पुलिस ने संतराम के शव का पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण गला दबाकर आना पाया गया। पुलिस ने तीन दिन बाद मृतक के पुत्र जयप्रकाश की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि संतराम की पुत्रवधु सुदेश का अपने पड़ोसी युवक जीतू उर्फ जितेन्द्र पुत्र दिलेराम के साथ अवैध संबंध थे। संतराम को दोनों के प्रेम संबंधों के बारे में जानकारी हो गई थी। इसलिए दोनों ने संतराम को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 23 जनवरी की रात को जीतू उर्फ जितेन्द्र ने गांव निवासी अपने दोस्त गौरव पुत्र कुंदन को साथ लेकर संतराम का रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त रस्सी व मृतक संतराम का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। सभी हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें