फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने चाकू घोंप कर दी मजदूर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार ने चाकू घोंप कर दी मजदूर की हत्या
विज्ञापन

हल्दौर (बिजनौर)। गांव नांगलजट में संचालित एक गन्ने के क्रेशर में तीन मजदूर भाइयों और ठेकेदार के बीच मजदूरी के रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट हुई और धारदार हथियार चले। इस विवाद में एक मजदूर के पेट में चाकू लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक का भाई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव डल्लू धनौरा निवासी नागपाल सिंह उर्फ मूला (21) पुत्र रामपाल सैनी अपने दो सगे भाई रामजीत सिंह और संजीव कुमार के साथ गांव नांगलजट में संचालित एक गन्ना क्रेशर में बीते कई वर्षों से मजदूरी करते हैं। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे तीनों भाइयों और ठेकेदार आजाद सिंह के बीच मजदूरी के रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें नागपाल सिंह उर्फ मूला की पेट में चाकू लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई रामजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सिटी कुलदीप सिंह गुप्ता मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई संजीव की तहरीर पर फरार गन्ना क्रेशर पर मजदूर ठेकेदार थाना हल्दौर के गांव मोहनपुर चांदा नंगली निवासी आजाद शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
चार महीने से नहीं दिया था नागपाल और उसके भाइयों को मेहनताना
बिजनौर। चार महीने से नागपाल और उसके दोनों भाई क्रेशर में मजदूरी करते रहे, लेकिन उन्हें ठेकेदार ने मेहनताना नहीं दिया। मेहनताना मांगने पर ही ठेकेदार आगबबूला हो गया और खाना खा रहे भाइयों के साथ मारपीट कर दी। उन्होंने विरोध किया तो चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। नागपाल ने काफी संघर्ष किया लेकिन वह निढाल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

थाना हल्दौर क्षेत्र के नांगल जट स्थित गन्ना क्रेशर पर नागपाल उर्फ मूला चार माह से ठेकेदार के अधीन मजदूरी कर रहा था। आरोप है कि नागपाल और उसके दोनों भाइयों को ठेकेदार ने चार माह से मेहनताना नहीं दिया था। कई बार इसको लेकर कहासुनी भी हुई। मंगलवार को फिर उसने पैसे मांगे। जिसको लेकर ठेकेदार ने उसकी पिटाई कर दी। उस समय साथ के मजदूरों ने उन्हें शांत करा दिया था। कुछ देर बाद दोपहर समय करीब 12 बजे नागपाल उर्फ मूला अपने भाइयों के साथ खाना खा रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान ठेकेदार आजाद निवासी ग्राम चांदा नंगली से पैसे मांगे, तो ठेकेदार आगबबूला हो गया। इससे पहले कि नागपाल और उसके भाई कुछ समझ पाते ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। उनके बीच मारपीट हुई। आरोप है कि ठेकेदार ने चाकू निकालकर नागपाल और उसके भाई पर हमला कर दिया। नागपाल ने काफी देर तक संघर्ष किया। लेकिन चाकू लगने से वह ज्यादा देर तक संघर्ष नहीं कर सका और और बेदम होकर जमीन पर गिर पड़ा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार हत्यारोपी को पकड़ने के लिए दो टीमें बनाई गईं हैं। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें